Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

सरकारी घर सहित सभी सुविधाएं छोड़ेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद को मिलने वाली सारी सरकारी सुविधाओं को छोड़ देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि एक मुख्यमंत्री को कई सारी सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं। वे सभी अरविंद केजरीवाल को भी मिली थीं, लेकिन जब उन्होंने इस्तीफा दिया उसी वक्त यह फैसला भी कर लिया कि वे सभी सुविधाओं को छोड़ देंगे।

Arvind Kejriwal will leave all facilities including government house

संजय सिंह ने यह भी बताया कि अरविंद केजरीवाल एक हफ्ते के भीतर सीएम आवास को खाली कर देंगे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने आशंका जताई है कि इस फैसले से उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल पैदा हो गए हैं। उन पर कई बार ह*मले हुए हैं, कई बार बीजेपी ने उन पर ह*मला करवाया है। अभी तय नहीं है कि वह कहां रहेंगे लेकिन वह आम लोगों के बीच में ही रहेंगे।

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि देश के पीएम खुलेआम कहते हैं कि मुफ़्त की सुविधाएं मिलनी बंद होनी चाहिए, लेकिन ये आपको सोचना है कि अगर केजरीवाल नहीं रहेंगे तो आपको मिलने वाली मुफ्त शिक्षा मिलनी बंद हो जाएगी, इलाज मिलना बंद हो जाएगा। मुफ्त बिजली बंद हो जाएगी, साफ पानी मिलना बंद हो जाएगा। महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा बंद हो जाएगी।

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 15 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफा देने का एलान किया था। इसके बाद 17 सितंबर को दिल्ली में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया। अरविंद केजरीवाल ने ही सीएम पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद 17 सितंबर की शाम को ही उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

45 rupees ticket, 4 trips, AI-powered trick caught in Jodhpur

45 रुपए का टिकट, 4 बार यात्रा, AI से बना जुगाड़ जोधपुर में पकड़ा गया

जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur) में मरुधर एक्सप्रेस में टिकट फ*र्जीवाड़े का हैरान करने वाला मामला सामने …

AC Office Gold Cash Gujarat Viral News 21 April 26

चोर भी गर्मी से बेहाल, पहले चोरी की फिर AC चलाकर ऑफिस में सो गया

गुजरात: गुजरात (Gujarat) के नवसारी में चोरी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां …

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !