पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक ट्रॉली जप्त की है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित कर रखा था। जिस पर एसपी सुनील कुमार विश्नोई एंव सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एंव वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में राधेश्याम उपनिरीक्षक व जोधराज सिंह हैड कांस्टेबल के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित की गई। दोनों टीमों द्वारा अवैध बजरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को राधेश्याम उपनिरीक्षक मय टीम द्वारा बनास नदी बरनावदा से अवैध बजरी भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर जप्त किया गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर नदी पार कर गया। इसी प्रकार जोधराजसिंह हैड कांस्टेबल मय टीम द्वारा बरनावदा गांव के पास सरहद बनास से अवैध बजरी भरी हुई एक बिना नम्बरी ट्रॉली को जप्त किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पुलिस को बावर्दी देखकर अपनी ट्रॉली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर मौके फरार हो गया। दोनों ट्रैक्टर-ट्रोलियों के अज्ञात चालकों/मालिको के विरूद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में राधेश्याम उपनिरीक्षक, हैड कांस्टेबल, जोधराजसिंह कांस्टेबल, बजरंग बिशनोई कांस्टेबल, बलराम गुर्जर कांस्टेबल, रामवीर कांस्टेबल, हरिशंकर कांस्टेबल, सुरज्ञान कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया