Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के मामले में तीन आरोपियों को धरा

बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चेतराम पुत्र भरतलाल मीना, शेरसिंह पुत्र बसराम गुर्जर एवं चिंटूलाल पुत्र रामावतार को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में थानाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा थाना बौंली के प्रकरण एमएमडीआर एक्‍ट में वांछित आरोपी चेतराम पुत्र भरतलाल मीना निवासी जस्‍टाना, शेरसिंह पुत्र बसराम गुर्जर निवासी खिरनी बौंली एवं चिंटूलाल पुत्र रामावतार निवासी कानलोदा मण्‍डावरी जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया है।

 

Bonli police station arrested three accused in the case of illegal gravel mining in sawai madhopur

 

पुलिस के अनुसार कन्‍ट्रॉल रुम सवाई माधोपुर को सूचना मिली की ग्राम मैदपुरा के हार में ऐदलकी को जाने वाले कच्‍चे रास्‍ते से रात्रि समय अवैध बजरी खनन एवं परिवहन करते हुए दो ट्रैक्‍ट्रर – ट्रॉली व एक ट्रॉली बजरी भरी हुयी निकली है। जिस पर सुरेशचन्‍द एएसआई आईसी चौकी खिरनी द्वारा कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्‍ट्रर- ट्रॉली व एक ट्रॉली बजरी भरी हुई को जप्‍त किया गया। वाहनों के मालिक/चालकों के खिलाफ प्रकरण संख्‍या 67/2022 धारा 379 आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्‍ट दर्ज कराया गया। आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में श्रीकिशन थानाधिकारी बौंली, कमलेश कुमार हेड कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल एवं लोकेश कांस्टेबल  शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !