Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अवैध बजरी से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक ट्रॉली की जप्त

पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक ट्रॉली जप्त की है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित कर रखा था। जिस पर एसपी सुनील कुमार विश्नोई एंव सुरेन्द्र दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एंव वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में राधेश्याम उपनिरीक्षक व जोधराज सिंह हैड कांस्टेबल के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित की गई। दोनों टीमों द्वारा अवैध बजरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को राधेश्याम उपनिरीक्षक मय टीम द्वारा बनास नदी बरनावदा से अवैध बजरी भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर  जप्त किया गया।

 

Seized a tractor-trolley and a trolley loaded with illegal gravel in sawai madhopur

 

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर नदी पार कर गया। इसी प्रकार जोधराजसिंह हैड कांस्टेबल मय टीम द्वारा बरनावदा गांव के पास सरहद बनास से अवैध बजरी भरी हुई एक बिना नम्बरी ट्रॉली को जप्त किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पुलिस को बावर्दी देखकर अपनी ट्रॉली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर मौके फरार हो गया। दोनों ट्रैक्टर-ट्रोलियों के अज्ञात चालकों/मालिको के विरूद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में राधेश्याम उपनिरीक्षक, हैड कांस्टेबल, जोधराजसिंह कांस्टेबल, बजरंग बिशनोई कांस्टेबल, बलराम गुर्जर कांस्टेबल, रामवीर कांस्टेबल, हरिशंकर कांस्टेबल, सुरज्ञान कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !