मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार थानाधिकारी राजकुमार मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गत रात्री को अवैध बजरी खनन में संलिप्त पाये जाने पर तीन ट्रैक्टर- ट्रॉली अवैध बजरी बनास से भरे हुए को ग्राम तारनपुर से श्रीपुरा रोड़ की ओर जाने वाले रास्ते से जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया।

वहीं ट्रैक्टर चालकों व मालिकों के विरूद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजकुमार मीना, हैड कांस्टेबल कल्ली सिंह, कांस्टेबल जसराम, कांस्टेबल रविन्द्र, कांस्टेबल रामेन्द्र सिंह, कांस्टेबल केदार आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया