Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मानटाउन थाना पुलिस ने चोरी के वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी गोपीराम और राजूलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में, एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व राजवीर सिंह चम्पावत वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वांछित आरोपी गोपीराम पुत्र हरिराम निवासी कच्ची बस्ती हम्मीर पुलिया के नीचे थाना मानटाउन सवाई माधोपुर और राजूलाल पुत्र अर्जुन लाल निवासी कच्ची बस्ती हम्मीर पुलिया के नीचे थाना मानटाउन सवाई माधोपुर को प्रकाश टांकीज के पास बजरिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से मामले के माल मशरूका व अन्य 2 आरोपियों के सम्बन्ध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

 

Mantown police arrested two wanted accused of theft in sawai madhopur

 

घटना का विवरणः- पप्पूखान पुत्र ईद मोहमम्द निवासी क्वार्टर नम्बर 84 सीमेंट फैक्ट्री ने एक रिपोर्ट थाना मानटाउन पर इस आशय की पेश की वह अपना ठेला रोज कैन्टीन के पास विरेन्द्र नगर में खड़ा करता है। गत दिनांक 08.03.2023 को ठेला सुबह 4.30 बजे चार व्यक्ति चोरी कर ले गए जो आस्था भण्डार व अन्य के सीसीटीवी कैमरे में चारों व्यक्ति की फोटो है। जिनका नाम गोपी पुत्र हरिराम, राजू पुत्र अर्जुन, सागर पुत्र झन्काराम, मीण्डका पुत्र दुलाराम बावरी निवासी कच्ची बस्ती है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी सुनील कुमार, सहायक उपनिरीक्षक कृष्णावतार, हैड कांस्टेबल भीमसिंह, कांस्टेबल सुमेर सिंह, कांस्टेबल चेतराम, कांस्टेबल शैतान सिंह, महिला कांस्टेबल कालीबाई आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !