इस सत्र से कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार परीक्षा प्रारम्भ की गई है। शहीद रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा के तहत मिड टर्म परीक्षा, प्रजेन्टेशन, प्रोजेक्ट कार्य, इलेक्टिव पेपर इत्यादि कार्य अनिवार्य रूप से करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों में प्रत्येक विद्यार्थियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। परीक्षा में उपस्थित होेने के लिये सभी विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया