Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जीवन की हर बाधा को पार करना सिखाती है स्काउटिंग – एडीईओ

हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वावधान में सात दिवसीय फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला ऑर्गेनाइजर (गाइड) अरुणा गौत्तम ने बताया कि हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के तत्वावधान में जिला स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र चकचैनपुरा पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) एवं सौरभ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सवाई माधोपुर में डीएलएड कोर्स में अध्ययनरत छात्राध्यापिकाओं का सात दिवसीय आवासीय फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर के दौरान छात्राध्यापिकाओं ने प्रारम्भिक शिक्षा के विद्यालयों में स्काउटिंग की कब बुलबुल गतिविधियों का संचालन, नेतृत्व के गुण, ग्रुप डिस्कर्शन, विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन व संचालन, प्राथमिक उपचार, रोगी को उपलब्ध संसाधनों से ही विभिन्न प्रकार के स्ट्रेचर बनाकर ले जाने, दिशाज्ञान के तरीके, खोज के परम्परागत चिह्न, शिविर कला में दरवाजा निर्माण, टैन्ट लगाना, विभिन्न प्रकार के गैजट्स बनाना, पिट्स बनाकर कचरे का निस्तारण करना, चूल्हा बनाकर भोजन बनाने की विधि, कबाड़ से जुगाड़ करके उपयोगी सामग्री का निर्माण करना, विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक खेल एवं जीवन जीने की विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

 

Scouting teaches to overcome every obstacle of life - ADEO

शिविर समापन की पूर्व संध्या पर आयोजित विशाल शिविर ज्वाल (कैम्प फायर) कार्यक्रम में घनश्याम बैरवा एडीईओ माध्यमिक शिक्षा एवं कालूराम बैरवा सहायक निदेशक समसा ने शिविर का निरीक्षण कर शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग से सीखी गई विधाओं से जीवन में आने वाली हर बाधा को पार किया जा सकता है इसलिए स्काउटिंग विधाओं को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। साथ ही समाज में फैली हुई कुरीतियों के बारे में लोगों को जागरूक कर उन्हें दूर करने का आह्वान किया। शिविर प्रभारी एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) भरतपुर संभाग भरत लाल प्रजापत ने अतिथियों के समक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार चलाए जा रहे स्विप कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदान करने व करवाने की शपथ दिलाई।
शिविर में सुभाष चन्द शर्मा डी.ओ.(स्काउट) गंगापुर सिटी, अरुणा गौत्तम डी.ओ.(गाइड) सवाई माधोपुर, गिरधारी लाल शर्मा डी.ओ.(स्काउट) सवाई माधोपुर, खुशबू कुमावत, पूजा कुमावत आदि प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !