Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता पर विचार संगोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें व अंतिम दिन “नशा मुक्ति जागरूकता” पर विचार संगोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की धुरी बताते हुए नशे से संबंधित बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।

 

Seminar and poster competition organized on drug addiction awareness in PG College Sawai Madhopur

 

कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शकील अहमद एवं प्रोफेसर मनमोहन शर्मा ने बताया कि नव युवकों की ऊर्जा रचनात्मक कार्यों में लगनी चाहिए परंतु झूठी आधुनिकता के नाम पर आजकल युवाओं में नशा एवं धूम्रपान का फैशन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सैनी एवं प्रोफेसर परीक्षित हाड़ा ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों व नशा करने की प्रवृत्ति को रोकने के उपाय बताएं। विचार संगोष्ठी में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखें साथ ही इस पर पोस्टर बनाएं। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष सन्नी सैनी ने स्वयंसेवकों को नशा एवं धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने रैली के रूप में अपने गोद लिए गांव में पहुंचकर लोगों को नशा मुक्ति हेतु प्रेरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !