Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के निर्देशन में पोश एक्ट के तहत हुआ सेमीनार आयोजन

सवाई माधोपुर:- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम के निर्देशन में शुक्रवार को ए.डी.आर. सेंटर, जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में ए.डी.आर. महिला स्टाफ, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स एवं विभिन्न विभागों से चयनित महिलाओं एवं अन्य कार्मिक स्टाफ को महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उ*त्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) के संबंध में जागरूक किए जाने हेतु सेमीनार का आयोजन किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया गया तथा आयोजित कार्यशाला के संबंध में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। तत्पश्चात अधिवक्ता अभय कुमार गुप्ता एवं जूली खण्डेलवाल द्वारा उपस्थित एडीआर महिला स्टाफ, पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, अधिवक्तागण एवं विभिन्न विभागों से आये हुए कर्मचारीगण को अधिनियम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

 

 

Seminar organized under POSH Act under the direction of District Legal Services Authority Secretary in Sawai Madhopur

 

 

साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अधिवक्ता अभय कुमार गुप्ता द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपस्थित पैरालीगल वॉलेन्टियर्स, एडीआर स्टाफ को पंच प्राण प्रतिज्ञा के तहत शपथ दिलवाई गई एवं उन्हें तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिये प्रेरित किया।

 

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए समस्त अधिवक्तागण एवं विधिक सेवा से जुड़े अन्य हितधारकों, विभिन्न विभागों से आये हुए कार्मिकों को धन्यवाद ज्ञापित कर सेमीनार का समापन किया। इस अवसर पर पैरालीगल वॉलेन्टियर शकुन्तला योगी, रिंकी सैन, धनराज मीना, मुकेश कुमार शर्मा, गिर्राज रैगर एवं ए.डी.आर. महिला स्टाफ से वरिष्ठ लिपिक प्रियंका सिंह गौड़, कनिष्ठ लिपिक नम्रता पांचाल व कल्पना मीना आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !