यूपीएचसी बजरिया के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी शर्मा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। डॉ. अश्विनी शर्मा का करीब 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। डॉ. अश्विनी शर्मा सवाई माधोपुर की यूपीएचसी बजरिया में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत थे एवं एनर्जी टिक थे। वह अकेले ही ओपीडी में 450-500 मरीज एक दिन में ही देख लेते थे।

सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल, मखौली व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से स्किन के मरीज उन्हे विशेषकर दिखाने आते थे। डॉ. अश्विनी अपने समय के एक दम पक्के थे। वह रोजाना यूपीएचसी में समय से आते थे और चिकित्सा सेवाएं देते थे। इसके साथ-साथ ही डॉ. अश्विनी शर्मा जिला अस्पताल में महीने में चार नाइट ड्यूटी भी करते थे। जिला अस्पताल में वह 3 दिन की ड्यूटी एवं शेष दिनों में यूपीएचसी बजरिया में ओपीडी देखते थे। कई बार स्टाफ की कमी के चलते डॉ. अश्विनी स्वयं इंजेक्शन, ड्रेसिंग करते और दवाइयां भी देते थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया