बामनवास विधानसभा क्षेत्र से शशि मीना का नामांकन हुआ निरस्त

बामनवास विधानसभा क्षेत्र से शशि का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिले की चारों विधानसभा सवाई माधोपुर, खण्डार, गंगापुर सिटी एवं बामनवास में नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत (संवीक्षा) के दौरान बामनवास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की अभ्यर्थी शशि को भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न न मिलने के कारण उनका नामांकन निरस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर, खण्डार एवं गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र से कोई भी नामांकन निरस्त नहीं हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया