Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शताब्दी अवस्थी फाउंडेशन ने नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

शताब्दी अवस्थी फाउंडेशन द्वारा नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बजरिया, सवाई माधोपुर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला कलेक्टर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि ओलम्पिक मेडलिस्ट सुंदर सिंह गुर्जर रहे।
शिविर के दौरान महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाए प्रदान की। फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री शताब्दी अवस्थी ने बताया के शिविर के दौरान लगभग पांच सौ मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और ई सी की जांच नि: शुल्क की गई साथ ही मरीजों को दवा का वितरण नि: शुल्क किया गया।
Shatabdi Awasthi Foundation organized free medical camp in sawai madhopur
शताब्दी अवस्थी फाउंडेशन के द्वारा इस अवसर पर लोगों की सुविधा के लिए शताब्दी ब्लड हेल्प लाइन का उद्घाटन किया गया जिसका अनावरण सुंदर सिंह गुर्जर के द्वारा किया गया।
कलेक्टर साहब ने फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने से लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरुक बने रहते हैं। शिविर में शहर के कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। फाउंडेशन की टीम के सभी सदस्य इस दौरान उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !