कोरोना जागरुकता अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट (शिव मंदिर) बजरिया सवाई माधोपुर ने जागरुकता के लिए बेनर व पोस्टर लगवाये है।
ट्रस्ट महामंत्री कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इन बेनर पोस्टर का विमोचन आज बुधवार को जिला कलेक्टर ने किया। ये बेनर व पोस्टर बजरिया, मानटाउन, शहर सवाई माधोपुर, हाउसिंग बोर्ड, व अन्य मुख्य मुख्य स्थानों पर ट्रस्ट की ओर से लगवाये गए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, ट्रस्टी गण वैद्य नाथू लाल शर्मा, ओमप्रकाश मित्तल कुंडेरा वाले, व्यवस्थापक प्रधुम्न शर्मा आदि उपस्थित थे। ट्रस्ट अभी तक कोरोना वायरस कि रोकथाम के लिए करीब 34 प्रकार की सहायता व सहयोग प्रदान कर चुका है व इस महामारी को रोकने के लिए आगे भी प्रयास जारी रखेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया