Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जागरूक रहेंगे तो कोरोना का प्रसार रूकेगा

10 दिवसीय कोरोना जागरूकता अभियान के तहत आज बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नागरिकों को 2 गज दूरी, बार-बार हाथ धोने, घर से निकलते समय मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने और भीड़ भाड़ की जगह जाने से बचने का संदेश दिया गया, कोरोना जागरूकता शपथ दिलाई गयी तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सामग्री का वितरण किया।
जिला मुख्यालय स्थित महावीर पार्क में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने उपस्थित नागरिकों को जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में छूट आर्थिक गतिविधियों को पुनः पटरी पर लाने के लिये दी गई है, सावधानी तो पहले से भी ज्यादा बरतनी पड़ेगी। उन्होंने जागरूकता प्रचार सामग्री का वितरण भी किया। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक इन्द्रमोहन शर्मा के निर्देशन में 300 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त रविंद्र यादव, जनसंपर्क अधिकारी, रुडिप के अधिशासी अभियंता हरीश अग्रवाल व नगरपरिषद के कार्मिक भी उपस्थित रहे।

aware spread corona stop
गंगापुर सिटी नगर परिषद द्वारा स्थानीय हायर सैकन्डरी स्कूल ग्राउंड पार्क, शास्त्री पार्क, भगतसिंह पार्क में कोरोना जागरूकता पैम्फलेट, सन बोर्ड, सन पैक तथा मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वितरण किया गया। पार्कों में घूमने आये वरिष्ठ नागरिकों व अन्य लोगों को कोरोना जागरूकता की शपथ दिलाई गई और कोरोना से बचाव हेतु जानकारी दी गई। इस अवसर पर पार्षदगण तथा नगरपरिषद आयुक्त भी उपस्थित रहे।
जिला खेल स्टेडियम में अभ्यास के लिए आने वाल खिलाड़ियों, प्रातः भ्रमण पर आने वाले आम नागरिकों को कोविड-19 के तहत बचाव एवं उपाय मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, भीड़.भाड़ से बचाव इत्यादि के संबंध में समझाया गया तथा इस संबंध में लिखित में भी एक आवश्यक सूचना जारी की गई। इसमें कोरोना काल में खिलाड़ियों द्वारा पालन किये जाने वाले स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल को दर्शाया गया है। कोरोना महामारी से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी पम्फलेट, मुख्यमंत्री महोदय के संदेश, सन बोर्ड, सन पैक का स्थानीय कार्यालय में प्रदर्शन किया गया, जागरूकता शपथ दिलाई गई तथा खिलाड़ियों व आमजन को आयुर्वेद विभाग की ओर से काढ़ा पिलाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !