शिवाड़ कस्बे के राजीव गांधी भवन मतदान केंद्र में ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
निर्वाचन अधिकारी कीर्ति राम शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु छीतर सिंह सोलंकी व शंभू दयाल मिश्रा ने फॉर्म भरा वहीं उपाध्यक्ष हेतु प्रहलाद यादव ने फॉर्म जमा करवाया। उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

वहीं अध्यक्ष पद पर मतदान के बाद छीतर सिंह सोलंकी को विजयी घोषित किया गया। इस दौरान रमेश चंद्र गौतम, व्यवस्थापक भंवर लाल कुशवाह, नरेंद्र सिंह, भरत लाल मीणा, नरपत सिंह एवं सभी वार्ड मेंबर कैलाश यादव, रामलाल मीणा, दुर्गा लाल निराला, हरिमोहन मीणा, श्यामसुंदर गौतम आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया