Saturday , 7 March 2026
Breaking News

11 हजार रुपए  लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

सवाई माधोपुर:- अपेक्स रणथंभौर सेविका अस्पताल की सफाई कार्मिक के पद पर कार्य करने वाली सरोज बाई ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए 11 हजार रुपए संबधित व्यक्ति को वापस लौटाकर उनको सहारा प्रदान किया है। अभिमन्यु सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर नीम चौकी निवासी राघव पुत्र कालू पटवा अपने बच्चे को दिखाने के लिए अस्पताल में आए हुए थे, जिसकी हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे भर्ती कर दिया। वह अपने बच्चे का इलाज यहां करवा रहे थे।

 

 

बीती रात को राघव शौच आदि के लिए शौचालय में गए थे। किसी भूलवश से उनकी जेब से 11 हजार रुपए वहीं गिर गए। सुबह जब सरोज बाई साफ सफाई के लिए वहां गई तो देखा कि 11 हजार रुपए वाश बेसिन के नीचे पड़े हुए हैं। उन्होंने वह रुपए उठाकर अपने वार्ड के विभाग अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सुनीता सिस्टर को सौंपे और कहा कि यह रुपए उसे साफ सफाई करते हुए शौचालय में मिले हैं, जिसके भी हैं पता लगाकर उनको यह राशि वापस पहुंचाई जाए।

 

 

Showed honesty by returning 11 thousand rupees in sawai madhopur

 

 

 

इस पर विभाग अध्यक्ष ने जानकारी ली तो वह रुपए राघव के निकले जिनको विभाग अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सुनीता सिस्टर व सरोज बाई ने उन्हें वापस लौटाए। अभिमन्यु सिंह ने बताया कि अस्पताल में आए हुए मरीजों की वह हर संभव मदद करते हैं। हर तरीके से उनका इलाज संतुष्टि पूर्वक करने की कोशिश करते हैं। हमारे स्टाफ के सदस्य अपने परिजनों की भांति ही मरीजों की देखभाल करते हैं।

 

 

कभी भी अस्पताल परिसर में कोई ऐसी घटना नहीं हुई जिससे कि किसी को शिकायत करने का मौका मिले। जब कभी चाहे वह महंगी वस्तु हो या सस्ती वस्तु हो अगर किसी स्टाफ को मिलती है तो वह मालूम करने के बाद पर उसे संबंधित व्यक्ति तक उसे वस्तु वापस पहुंचाने की पूरी पूरी कोशिश करते हैं। हमें हमारे स्टाफ पर गर्व है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !