राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता ने यश दिव्यांग सेवा संस्थान एम.आर. होम, रणथम्भौर रोड़ सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, रसोई घर, दिव्यांग बच्चों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही बताया कि ज्यादातर लोग यह भी नहीं जानते कि उनके घर के आस-पास कितने लोग दिव्यांग है।

समाज में उन्हें बराबर का अधिकार मिल रहा है अथवा नहीं। अच्छी सेहत और सम्मान पाने के लिए तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन्हें सामान्य लोगों से कुछ सहायता की जरूरत है। नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर यश दिव्यांग सेवा संस्थान के प्रोजेक्ट सुपरवाईजर विकास गुर्जर, नितेश शर्मा विशेष शिक्षक तथा काशीराम प्रजापत, विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया