Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने तनाव मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए की चर्चा

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 1 अप्रैल को आयोजित होने वाले संवाद कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा कर विद्यार्थियों से तनाव मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारत और विदेशों के करोड़ों छात्र, शिक्षक और अभिभावक वर्चुअल तौर पर भागीदारी करेंगे तथा रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के लिए लगभग 15.7 लाख प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण करवाया। जिला कलेक्टर ओला ने प्रेस वार्ता के दौरान अपनी स्कूली शिक्षा के यादगार पल साझा करते हुए बताया कि कमजोर छात्र निराश ना हो।

 

उन्होंने कहा कि यह हमारी ज़िंदगी की आखरी परीक्षा नहीं है, ज़िंदगी हमें हर वर्ष अवसर देती है। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य राजेश्वर सिंह ने बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अप्रैल, 2022 को परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।

 

District Collector discusses to ensure stress free examination in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा एक बहु-प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री एक जीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए गए सवालों के जवाब देते हैं। परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) को एक जन आंदोलन बताते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने देश के कोविड-19 महामारी से उबरने और परीक्षाओं के ऑफलाइन मोड़ में जाने के मद्देनजर इस वर्ष के पीपीसी के महत्व पर जोर दिया। 21वीं सदी की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण में पीपीसी जैसी पहलों के महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि पीपीसी एक औपचारिक संस्था बन रही है जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करते हैं।

 

उन्होंने बताया कि देशभर के चुनिंदा छात्र राज्य के राज्यपालों की मौजूदगी में कार्यक्रम देखने के लिए राजभवनों को भी जाकर देखेंगे। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि देशभर की राज्य सरकारें भी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की भागीदारी को प्रोत्साहित करेंगी। प्रधान ने कहा कि पीपीसी को न केवल पूरे भारत में, बल्कि अन्य देशों में भी भारतीय प्रवासियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने और छात्रों के लिए तनावमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीडिया से समर्थन का भी आह्वान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !