Saturday , 6 June 2026
Breaking News

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का गेट टूगेदर कार्यक्रम हुआ संपन्न

गणतंत्र बचाओं अभियान के तहत आज बुधवार को सवाई माधोपुर में एक होटल के अंदर एक गेट टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान को खत्म करने की जो कोशिश हो रही है उस पर विचार-विमर्श किया गया कि किस तरह से ऐसी फासीवादी सोंच को रोका जाए और समाज के अंदर शांति और अमन को बरकरार रखा जाए।

 

जिला अध्यक्ष जाहिद हुसैन ने बताया कि गणतंत्र को बचाना हर भारतीय की जिम्मेदारी है और आगे स्टेट कमेटी सदस्य खालिद मंजूर ने बताया कि देश मे सत्ता रूढ़ पार्टी किस तरह से काले कानूनों का इस्तेमाल करके लोगों के अंदर जो उनकी गलत नीतियों का विरोध कर डर पैदा कर रही है, सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।

 

Get Together program of Popular Front of India concluded in sawai madhopur

 

मुफ्ती समद ने कहा कि रमजान के महीना जो आ रहा है वो अमन और शांति के लिए एक पैगाम लाता है इसलिए रमजान के इस पैगाम को पूरे समाज में फैलाना है। सभी लोगों को साथ मिलकर इस मुल्क में रहना है और इस मुल्क की तरक्की के लिए काम करना है। उन्होंने कहा की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से धोखा न खाये मुसलमान यह आरएसएस का उपसंगठन है जो मुसलमानों में विवाद पैदा करने के लिए बनाया गया है।

 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी करेगा जिसमें आरएसएस के लीडर भी शामिल होंगे। मुसलमान इनके धोखे में न आये। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष असलम खान ने कहा कि मौजूदा दौर में आजादी में मुसलमानों के योगदान को भुलाया जा रहा है जिसे भी हमे एक साथ मिलकर लोगों के सामने लाना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

Vande Ganga campaign begins from Soorwal Dam, Dr. Kirori lal meena - Vikalp Times

सूरवाल बांध से ‘वंदे गंगा’ अभियान शुरू, डॉ. किरोड़ी का आह्वान, जल संरक्षण बने जनआंदोलन

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार के “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” (Vande Ganga Water …

Petrol and diesel prices increased for the fourth time in a month

जनता को महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर आग!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Hike) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !