राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय सहित समस्त तालुकाओं पर किया जाना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज बुधवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता गुप्ता ने अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया। श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा करवाने, काउंसलिंग हेतु प्रकरणों को रैफर करवाने, पक्षकारान को राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व बताने तथा आमजन में राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर उमाशंकर शर्मा अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, मुकेश तेहरिया, मोहम्मद अकरम, घनश्याम योगी, हरिमोहन जायसवाल, अभय कुमार गुप्ता, दानिश खान एवं मोहम्मद इमरान खान आदि अधिवक्तागण उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया