Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आईटीआई में लिए जाएंगे अतिथि अनुदेशक

4 दिसंबर को मूल दस्तावेज एवं बायोडेटा के साथ हो सकते है उपस्थित

 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर में विभिन्न व्यवसायों के छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए अतिथि अनुदेशक लिए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 4 दिसंबर को अपने मूल दस्तावेजों व बायोडेटा के साथ संस्थान में सुबह 11 बजे उपस्थित हो सकते है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर के अधीक्षक ने बताया कि अतिथि अनुदेशक इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रीजरेशन एण्ड एयर कण्डीशनिंग, स्टेनोग्राफी (हिन्दी) एम्प्लॉयबिटी स्किल, इंजीनियरिंग ड्राईग, वर्कशॉप, केल्कुलेशन एण्ड साइंस व्यवसाय में लिए जाएंगे।

 

 

 

 

इसके लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ब्रान्च में डिग्री एवं अनुभव 1 वर्ष या डिप्लोमा एवं अनुभव 2 वर्ष या आई.टी.आई. (एनसीवीटी) उत्तीर्ण तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है। संस्थान के अधीक्षक ने बताया कि अभ्यर्थी का चयन संस्थान स्तर पर गठित कमेटी के निर्णयानुसार किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी को एक लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।

 

 

 

सी.टी.आई. प्रशिक्षित एवं सेवानिवृत्त औद्योगिक कर्मचारियों को पैनल तैयार करने में प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अनुदेशकों को आवंटित सैंद्धांतिक कक्षा के लिए 270 रूपए एवं प्रायोगिक कार्य के लिए 80 रूपए प्रतिघंटा एवं अधिकतम 14 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय देय होगा।

 

 

मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना गजानन्द रैगर के लिये बनी वरदान

 

 

चौथ का बरवाड़ा निवासी गजानन्द रैगर के लिए मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना वरदान साबित हुई। गजानन्द रैगर ने जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, चौथ का बरवाड़ा से एक लाख पचास हजार रूपए का ऋण लेकर जूती बनाने का व्यवसाय शुरू किया।

 

 

यह व्यवसाय काफी सफल रहा और वर्तमान में गजानन्द रैगर को जूती बनाने के व्यवसाय से 20 हजार रूपये प्रति माह की आय हो रही है। जिससे उसकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अच्छी हो गई है। गजानन्द रैगर ने इस व्यवसाय को स्थापित करवाने में सहयोग करने के लिए में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर तथा बैंक का आभार प्रकट किया।

 

 

Guest Instructor will be taken in ITI sawai madhopur

 

 

स्वरोजगार के लिये ऑनलाइन ऋण आवेदन आमंत्रित

 

 

परियोजना प्रबन्धक, राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर द्वारा जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जाति/जनजाति/सफाई कर्मी/अन्य पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाईन ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।

 

 

 

परियोजना प्रबन्धक अनुजा निगम सवाई माधोपुर सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि पात्र आशार्थी ऋण के लिये अपनी एसएसओ आईडी/ई-मित्र से अनुजा निगम पोर्टल पर 31 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी योजना में आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल होने पर राशन कार्ड एवं वाहन के लिये ड्राईविंग लाईसेन्स आदि दस्तावेज आवश्यक है।

 

 

आधार नामांकन ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग हेतु आईडी के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

 

सवाई माधोपुर की पंचायत समिति/नगरीय क्षेत्रों में आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने हेतु रजिस्ट्रार (सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग) के अधीन नामांकन एजेंसी (राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड) द्वारा प्रत्येक केन्द्र पर एक ऑपरेटर को यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार (पंजीकरण एवं अपडेट) विनियम 2016 अनुसार कार्य हेतु आईडी/क्रिडेंशियल जारी कराया जाना भी प्रस्तावित है।

 

 

 

एसीपी सूचना एवं प्रोद्योगिकी पंकज कुमार ने बताया कि जो भी पात्र व्यक्ति नामांकन ऑपरेटर के रूप में यूआईडीएआई नई दिल्ली एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, राजस्थान द्वारा निर्धारित निर्बन्धनों एवं शर्ताे के अनुसार कार्य करने का इच्छुक है वह निर्धारित प्रपत्र में 15 दिसंबर को समय सायं 5 बजे तक ऑफलाईन आवेदन जिला कार्यालय, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, सवाई माधोपुर अथवा संबंधित ब्लॉक कार्यालय, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग में जमा करवा सकता है। आवेदन पत्र, पात्रता एवं अधिक जानकारी जिले की वेबसाईट www.sawaimadhopur.rajasthan.gov.in पर देखी एवं डाउनलोड की जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !