Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सिम्पल फाउंडेशन ने मनाया शहीद कल्याण शर्मा का शहीदी दिवस

सिम्पल फाउंडेशन द्वारा सवाई माधोपुर के एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम शहीद पंडित कल्याण शर्मा के शहीदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अमर शहीद कल्याण शर्मा के सुपुत्र शंभू दयाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में तथा सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के संस्थापक बल्देव व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के द्वारा सर्वप्रथम प्रथम पूज्य त्रिनेत्र गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलन करके तथा अमर शहीद कल्याण शर्मा की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम में अध्यक्ष सिम्पल व्यास ने कल्याण के स्मारक तथा उनकी मूर्ति स्थापना को लेकर सिम्पल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा भविष्य में इस मुद्दे को जन आंदोलन बनाने हेतु कार्य योजना पर बात रखी। संस्थापक बल्देव व्यास ने कल्याण शर्मा के जीवन चरित्र को विस्तृत रूप से उपस्थित लोगों के सामने रखा और संस्मरणों के माध्यम से उनके जीवन के बारे में बताया।

Simpal Foundation celebrated Martyrdom Day of Shaheed Kalyan Sharma

साथ ही कहा कि सवाई माधोपुर के साथ विडंबना का विषय है कि अमर शहीद कल्याण शर्मा के नाम से मध्यप्रदेश में क्लब है और गोवा में उनके नाम का शिलालेख लगा हुआ है परन्तु सवाई माधोपुर जो उनकी जन्मस्थली कर्म स्थली है वहां उनके नाम का कुछ भी नहीं है। उनकी मूर्ति 21 साल से कबाड़ में पड़ी हुई। अपनी स्थापना की राह देख रही है। कार्यक्रम में अमर शहीद कल्याण के पुत्र शंभू दयाल शर्मा ने कहा कि उनकी माताजी का देहांत 2 वर्ष पूर्व इसी आस में हो गया की कल्याण की मूर्ति स्थापित होगी  हम लगातार प्रशासन सरकार व अन्य लोगों तक अपनी बात रखते रहे पर किसी ने भी इस मुद्दे को जरूरी नहीं समझा। उन्होंने बताया कि कल्याण शर्मा के नाम पर एक मार्ग का भी नाम रखा गया था परन्तु उसका भी कुछ अता पता नहीं है। उपस्थित सभी लोगों ने सहमति से शहीद कल्याण शर्मा स्मारक संघर्ष समिति के गठन का सुझाव दिया। जिसे जल्दी ही गठित किया जाएगा तथा कहा कि जिला प्रशासन इस मुद्दे को हल्के में ले रहा है जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि जिला प्रशासन नहीं चेता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। संगोष्ठी के बाद सभी लोग राजकीय विद्यालय, मानटाउन पहुंचे जहां स्टोर का ताला खुलवा कर अमर शहीद कल्याण की मूर्ति को निकलवाकर साफ किया गया। इसके बाद माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा संकल्प लिया गया कि इस मूर्ति को उनके लिए निर्धारित स्मारक पर लगवा कर ही दम लिया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. मधुमुकुल चतुर्वेदी, एडवोकेट हरिप्रसाद योगी, बामनवास पेंशनर समाज के अध्यक्ष हरिप्रसाद मीणा, यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जिलाध्यक्ष कैलाश सिसोदिया, संगठन मंत्री बंसीलाल जैलिया, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिसोदिया, फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर गणपत लाल वर्मा, पार्षद योगेंद्र सिंह, केदार, नीरज तागढ़, राहुल मीणा, तुलसीराम गौतम, मनीष लोधा, अंकित गौतम, पंकज भारद्वाज, कृष्ण कुमार शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, योगेश कुमार जैलिया, लकी शर्मा आदि ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !