Sunday , 6 September 2026
Breaking News

जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना करेंगे ध्वजारोहण

75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ सोशल डिस्टेसिंग एवं कोरोना एडवाईजरी की पालना के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड में आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस परेड ग्राउन्ड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग एवं राजकीय उपक्रम तथा जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा राजस्थान पुलिस, आरएसी, होमगार्ड्स की टुकड़ियों की परेड़ का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम में मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा तथा थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह से पूर्व जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन सवा आठ बजे कलेक्टर निवास पर एवं साढे 8 बजे कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण करेंगे। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा।

District in-charge minister Parsadi Lal Meena will hoist the flag in sawai madhopur

जिले की 32 प्रतिभाएं होगी सम्मानित:- जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि जिला स्तरीय स्वाधीनता समारोह में जिले 32 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें बाबूलाल बैरवा सीपीओ, सुधीन्द्र शर्मा डीपीएम सीएमएचओ कार्यालय, मोहम्मद युनूस निदेशक राजीव गांधी प्राकृतिक संग्रहालय, लखपत लाल मीना, उपनिदेशक फूल उत्कृष्टता केन्द्र, पूरनमल रैगर, सर्किट हाउस, कमलेश कुमार शर्मा कनि. सहायक कलेक्ट्रेट, शिवलाल मीना सेवानिवृत्त रेलवे स्टेशन अधीक्षक, मधुसूदन सहायक निदेशक पर्यटन, चेतराम मीना सहायक निदेशक कृषि विस्तार गंगापुर, डॉ अकरम मोहम्मद जिला चिकित्सालय गंगापुर सिटी, डॉ सुनिल शर्मा सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, सुरेश चंद गुप्ता सूजस, अनिल शर्मा फोटोग्राफर, एंथनी मार्टिन ताइक्वांडो खिलाड़ी, रतन लाल सैन कलेक्ट्रेट, हर्ष वर्मा तीरंदाजी खिलाडी, द्वारका इंदिरा रसोई संचालक गंगापुर, मनराज गुर्जर एनसीसी सीनी. अंडर ऑफिसर, बुधराम गुर्जर शिक्षक, हंसराज गुर्जर वृक्षपालक, महेश चंद पहाडिया अध्यापक, पृथ्वीराज मीना सहा. कर्मचारी नगर परिषद सवाई माधोपुर, विष्ण कुमार माथुर भू-अभिलेख निरीक्षक कलेक्ट्रेट, विष्णु वार्ड ब्याय सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, राजू सफाई कर्मचारी जिला कारागृह सवाई माधोपुर, अरूण सिंह कनि. सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वसीम खान सिविल डिफेन्स गोताखोर, संदीप गोयल एवं सुभाष मिश्रा पत्रकार, अरविन्द कुमार गुप्ता मेल नर्स बजरिया स्वास्थ्य केन्द्र, अब्दुल अतीक वरि. सहायक जिला परिषद सवाई माधोपुर एवं यश फाउंडेशन को भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !