सवाई माधोपुर: विप्र संवाद ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संयोजक मनोज पाराशर ने गत मंगलवार को अपना 41वां जन्मदिन सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया है। पाराशर ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण लगाकर कर पर्यावरण संरक्षण का आमजन को संदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कुश्तला पहुंच कर गौ सेवा भी की है।
इस दौरान उन्होंने वहाँ पर गौ माता को चारा खिलाया। इसके बाद शाम को पाराशर रूक्मणी वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां पर उन्होंने वृद्धजनों के साथ जन्मदिन मनाकर उन्हें मिठाईयां खिलाई। पाराशर के जन्म दिन पर समाज बंधुओं के अलावा बड़ी संख्या में दूरभाष एवं सोशल मीडिया पर राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी। पाराशर ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
