सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध बनास बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा जयपुर द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे 100 दिवसीय कार्ययोजना के सफल क्रियान्वयन अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन की रोकथाम हेतू जिले में विशेष अभियान चलाया हुआ है।
अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाईमाधोपुर दीपक खण्डेलवाल के सुपरविजन में सूरवाल थानाधिकारी बीधाराम के नेतृत्व में रविवार की रात्री को गश्त के दौरान सूरवाल, मेगा हाईवे, मछलीपुरा, सिणोली, बन्धा, भगवतगढ़ गश्त करता हुआ कच्चा रास्ता बीड पहुंचा।

जहां पर बीड की तरफ से एक ट्रैक्टर – ट्रॉली आते हुए दिखाई दिए। ट्रैक्टर – ट्रॉली चालक पुलिस को अपने पास आता देखकर रास्ते में ही ट्रैक्टर – ट्रॉली को खड़ा कर भाग गया। जिसका हमराही जाप्ता द्वारा काफी पीछा किया गया, लेकिन ट्रैक्टर – ट्रॉली का चालक भागने में सफल रहा। पुलिस अवैध बनास बजरी से भरे ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया और थाने में खड़ा करवाया।
इसके बाद थाने पर प्रकरण एमएमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बीधाराम, धर्मेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल, भवानी शंकर कांस्टेबल और विश्वेन्द्र सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया