Sunday , 8 March 2026
Breaking News

11 से 15 नवंबर तक कोविड-19 टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

ड्यू लिस्ट के अनुसार दूसरी डोज आवश्यक रूप से लगे: कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर निर्देश दिए है कि जिन लोगों को कोविड टीके की दूसरी डोज ड्यू हो गई है, उन्हें 11 से 15 नवंबर तक मेगा ड्राइव चलाकर शत-प्रतिशत वैक्सीनेट किया जाए। कलेक्टर ने इसके लिए सीएचसी/पीएचसी वाईज टीमे बनाकर ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा कार्मिकों के लिए “घर घर जाएंगे, टीकरा जरूर लगाएंगे” का नारा देते हुए इसके लिए सभी पात्रों के टीकाकरण की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Special campaign will be run for covid-19 vaccination from 11 to 15 November in sawai madhopur

 

कलेक्टर ने टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां 80 से 90 प्रतिशत टीकाकरण हो गया है, उन क्षेत्रों में कार्मिकों एवं टीमों की जिम्मेदारी तय करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित किया जाए। इसी प्रकार जिन क्षेत्रों में अभी टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति में गेप है, उसे दूर करने के लिए मिशन मोड़ में कार्य करें। उन्होंने सभी ब्लॉक सीएमएचओ तथा सीएचसी/पीएचसी के प्रभारी को पांच दिन का प्लान बनाकर घर-घर पहुंचकर पात्रों को टीके लगवाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने ब्लॉक वाइज इंचार्ज अधिकारी बनाकर प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा प्लानिंग के अनुसार कार्य कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि निर्धारित समय सीमा में दूसरी डोज आवश्यक रूप से लगनी चाहिए। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है।

 

 

सीएमएचओ ने बताया कि अभी टीकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हैं। उन्होंने मिशन मोड़ में कार्य करने के लिए चिकित्साकर्मियों को प्रेरित किया। कलेक्टर ने इसके लिए एएनएम, आशा सहयोगिनी तथा सीएचए की जिम्मेदारी तय करते हुए उनकी ड्यूटियां लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि कोई सीएचए लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वर्चुअल बैठक में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, सभी ब्लॉक सीएमएचओ, सीएचसी, पीएचसी प्रभारी सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !