आयुक्तालय विशेष योग्यजन द्वारा विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार-मिशन तहसील 392 कार्यक्रम की शुरूआत 27 सितम्बर को बीकानेर संभाग में बीकानेर जिले की नोखा तहसील से किया जाएगा।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक (सूजस) ने बताया कि मिशन तहसील 392 के अन्तर्गत राज्य के विशेष योग्यजन आयुक्त राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, विशेष योग्यजन से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं एवं विशेष योग्यजनों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में प्रदेश की प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होकर विशेष योग्यजनों को लाभान्वित करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया