Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रणथंभौर परिक्षेत्र के दूधिया का खाल वन क्षेत्र में की साफ – सफाई

बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति सवाई माधोपुर के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथंभौर अभियान के तहत आज रविवार को रणथंभौर नेशनल पार्क परिक्षेत्र में फलौदी रेंज के नीम चौकी नाके के दूधिया का खाल वन क्षेत्र में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन इकट्ठी कर साफ – सफाई की तथा कचरे को जंगल से बाहर लाकर नष्ट किया।

 

साथ ही लोगों को प्लास्टिक व पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। रणथंभौर को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त करने के उद्देश्य के साथ संस्था पिछले 3 वर्षों से धरातल पर कार्य कर रही है। जिसके तहत हर सप्ताह एक क्षेत्र तय कर उस क्षेत्र की साफ – सफाई की जाती तथा लोगों को जागरूक किया जाता है।

 

Cleanliness in Ranthambore National Park forest area

 

वहीं कपड़े के बैग्स वितरित कर पॉलिथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार की अपील की जाती है तथा हर बुधवार को जंगल से सटे गांवों के लोगों व स्कूली बच्चों को प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है और कपड़े के बैग्स वितरित किये जाते है। इसके अतिरिक्त गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर माह गणेश मंदिर परिक्रमा मार्ग व अष्टमी के अवसर पर कचिदा माता के मार्ग में जाने वाले लोगों को कपड़े के कैरी बैग्स वितरित कर पॉलीथीन कैरी बैग्स के बहिष्कार करने के प्रति जागरूक किया जाता है।

 

इस अवसर पर संस्था के सदस्य रवि माली, दिनेश शेषा, मोनू वैष्णव, रामरूप, सुनील जोरवाल हिम्मतपुरा, विनोद पिपलवाड़ा, अजय कुतलपुरा, अवदेश सैनी, रवि माधोसिंहपुरा, विष्णु गुर्जर, रामु बैरवा, अरविंद कुमार बैरवा, चिंटू हिंगोनी, राजेश माधोसिंहपुरा व रूपसिंह मीना आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !