Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत राज्य स्तरीय कृषक सेमीनार हुआ आयोजित

फूलों के उत्पादन की तकनीकी एवं विपणन के बताए तरीके

जिला मुख्यालय पर स्थित फूल उत्कृष्ट केंद्र पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विशिष्ट फूलों में प्रौद्योगिकी हस्थानांतरण विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषक सेमीनार का आयोजन जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना के मुख्य आथित्य में आयोजित हुआ। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किसानों को परम्परागत खेती से हटकर उद्यानिकी फसलों की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती किसानों की आमदनी बढ़ाकर उन्हें खुशहाल और मालामाल कर देती है।

 

किसान बायोवेस्ट से नाडेप कंपोस्ट बनाकर जैविक खेती को अपनाएं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी और गुणवत्तायुक्त जहरमुक्त उत्पादन उत्पादन प्राप्त होगा। सेमिनार के प्रशिक्षण सत्र में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के प्रोफेसर डॉ.एल.एन. महावर ने किसानों संरक्षित खेती की जानकारी देते हुए रजनीगंधा, ग्लेडियोलस, गुलाब, गुलदाउदी आदि की खेती का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

 

State level farmers seminar organized under National Agriculture Development Scheme

 

फूल उत्कृष्टता केंद्र के उपनिदेशक लखपत लाल मीणा ने केंद्र पर उत्पादित फूलों के उत्पादन, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण व विपणन गतिविधियों से रुबरू कराया। कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने बताया कि सेमिनार के द्वितीय दिवस में इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर इन्नोवेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर दुर्गापुरा जयपुर के विशेषज्ञों द्वारा कृषकों को संरक्षित खेती के तहत फूलों के उत्पादन तकनीकी, नर्सरी प्रबंधन एवं मार्केटिंग की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सेमीनार का संचालन कृषि पर्यवेक्षक सुरेश स्वर्णकार ने किया।

 

सेमिनार में श्रीगंगानगर, राजसमंद, बूंदी, करौली, भरतपुर आदि जिले के 100 किसान एवं कार्मिक भाग ले रहे हैं। इस मौके पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीणा, परियोजना निदेशक आत्मा अमर सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. बी. एल. ढाका, कीट वैज्ञानिक डॉ. बी. एल. मीणा, उप निदेशक उद्यान चंद्रप्रकाश बढ़ाया, कृषि अनुसंधान अधिकारी दुर्गाशंकर प्रजापति, सहायक कृषि अधिकारी रामजीलाल मीणा, कृषि पर्यवेक्षक रासबिहारी गुप्ता, मोहनलाल सैनी, शालिनी तिवारी आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !