Saturday , 5 September 2026
Breaking News

खसरा-रुबेला उन्मूलन अभियान का हुआ आगाज

खसरा-रुबेला उन्मूलन के लिए जिले में मंगलवार से अभियान का आगाज किया गया। शत-प्रतिशत खसरा-रूबेला टीकाकरण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सुदृढ कार्य योजना बनाकर अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कार्य किया जा रहा है। खसरा रूबैला का टीका 9 माह तथा 16 से 24 माह पर लगाया जाता है अभियान के दौरान 5 वर्ष तक के उन सभी बच्चों को लगाया जाएगा जो टीकाकरण से वंचित रह गए है। विभाग द्वारा खसरा रुबेला एलिमिनेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लक्ष्य प्राप्ति के लिए चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों द्वारा एमआर 1 तथा एमआर 2 टीकाकरण हेतु प्रयास व नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। अभियान के अंतर्गत दिसंबर 2023 तक जिले में एमआर टीका 1 डोज व एमआर टीका 2 डोज का कम से कम 95 प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

Measles-Rubella eradication campaign started in sawai madhopur

 

मंगलवार को विभिन्न सत्रों में, गांव ढाणियों में, दूरस्थ छूटे हुए क्षेत्रों में विभागिय कार्मिकों द्वारा खसरा रूबेला का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण सत्र लगाने से पूर्व आशा सहयोगिनी के माध्यम से क्षेत्र में टीकाकरण से वंचित बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार की जा चुकी है। सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रो, मदरसों, पंचायतीराज संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ा गया है। जिला कलक्टर ने खसरा-रुबेला टीकाकरण के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रूकमकेश मीना, एसएमओ डब्ल्यूएचओ बाडमेर डाॅ. पंकज सुथार, एसएमओ डब्ल्यूएचओ सवाई माधोपुर डाॅ. राजेश जैन, केके गोस्वामी, हर्षवर्धन सिंह राजावत मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !