जिले की खंडार स्थित कृषि उपज मंडी में व्यापारियों व मजदूरों के बीच मजदूरी की खींचतान के कारण कृषि जिन्सों की तुलाई बन्द हो गई है।

जानकारी के अनुसार मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाने तक तुलाई कार्य बंद करने की घोषणा कर दी है। वहीं व्यापार मंडल ने भी मजदूरों की मांग को अनैतिक बताते हुए तुलाई कार्य बंद कर दिया। पल्लेदार और व्यापारियों की इस लड़ाई में गरीब काश्तकार किसान परेशान ही रह है। अपनी फसल को लेकर मण्डी आये किसान घंटों इंतजार व यहां वहां भटकने के बाद मायूस होकर अपनी फसल को वापस ले जाने पर मजबूर हो गये हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया