Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

चुनाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रकोष्ठ प्रभारियों से अब तक किए गए कार्याे की प्रगति समीक्षा करते हुए दी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मतदाता फोटो पहचान पत्र, निर्वाचन व्यय अनवीक्षण टीमों के कार्य की निरंतर माॅनिटरिंग करते हुए समीक्षा करने के संबंधित प्रभारी को निर्देष दिए।

Instructions made review preparations lok sabha elections 2019

कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान दलों के गठन प्रशिक्षण, मतदान दलों के गठन के साथ डाक मतपत्र के आवेदन आदि के संबंध में निर्देश देते हुए त्वरित कार्य करने की बात कही। समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान केन्द्रों पर सामान्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में भी संबंधित प्रभारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार संपत्ति विरूपण एक्ट के तहत पोस्टर, बैनर्स, होर्डिंग्स के लिए स्थान तय करने एवं इसकी अनुमति के लिए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मीडिया प्रकोष्ठ, सांख्यिकी प्रकोष्ठ, स्टोर प्रभारी, डाक मतपत्र प्रभारी, पहचान पत्र प्रभारी को पूरी तैयारियों के साथ कार्य के निर्देश दिए। प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता पालना प्रकोष्ठ के प्रभारी एडीएम गंगापुर पंकज ओझा को सर्विलांस टीमों एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीमों के साथ नियमित संपर्क एवं माॅनिटरिंग रखते हुए आचार संहिता की पालना के संबंध में निगरानी रखने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रुपिंग चार्ट प्रभारी एवं रूटचार्ट प्रकोष्ठ के प्रभारी को ग्रुपिंग रूटचार्ट प्राप्त कर इसे तैयार करने, वाहनों की आवश्यकता के अनुसार अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

बैठक में लेखा प्रकोष्ठ, शिकायत एवं कंट्रोल रूम प्रकोष्ठ के प्रभारी से अपने प्रकोष्ठ को मजबूत बनाते हुए सभी कार्याे को त्वरितता से पूरे करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वाहन व्यवस्था प्रकोष्ठ के प्रभारी को वाहनों की आवश्यकता, उपलब्धता एवं अन्य स्थिति की पहचान सुनिश्चित करते हुए सुविधा साॅफ्टवेयर से वाहनों के अधिग्रहण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्वीप प्रभारी को मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में लेखा प्रकोष्ठ, स्टोर एवं ईवीएम वीवीपेट से संबंधित प्रकोष्ठ के प्रभारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से उन्होंने बिंदूवार समीक्षा करते हुए अपने अपने प्रकोष्ठ के कार्याे को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सवाल जवाब करते हुए कार्याे को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद किशोर कुमार, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र लोढा, एडीएम गंगापुर पंकज ओझा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !