Thursday , 22 October 2026
Breaking News

परिवहन नियमों की अवहेलना करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर:- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा के मध्यनजर शहर में नो पार्किंग स्थल चिन्हित करने, जिले के मुख्य मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने, राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडरों पर पौधारोपण करने, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने दिशा – निर्देश दिए गए।

 

 

जिला कलक्टर ने बैठक में पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता हरिसिंह मीना को जिले में सड़कों पर नियमानुसार साइन बोर्ड लगवाने, सड़कों पर गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत कार्य करवाने, पेचवर्क कार्यों की जांच करवाने के लिए निर्देशित किया। शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक कन्ट्रोल व्यवस्था दुरस्त कर जाम से राहत दिलाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्र वाले स्थान चिन्हित कर ट्रैफिक लाइट्स, रिफ्लेक्टर लगवाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

 

 

Strict action should be taken against those who violate transport rules in sawai madhopur

 

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में सघन हेलमेट व सीट बेल्ट अभियान चलाकर नियमानुसार चालान काटे जा रहे है। परिवहन नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई करते हुए विगत दो माह में 806 वाहन चालकों का चालान बनाकर जुर्माना राशि वसूल की गई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय वाहनों की फिटनेस की जांच की जाए। बिना फिटनेस के कोई भी वाहन नहीं चलना चाहिए।

 

ब्लैक स्पॉट पर ध्यान:-

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए है कि सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप और साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग, मोबाइल से बात करते समय वाहन चलाने, और गलत साइड में गाड़ी चलाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइन बोर्ड और डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर जल्द से जल्द लगाए जाएं। उन्होंने एनएचएआई अधिकारी को जिले के दुर्घटना संभावित स्थान को चिन्हित कर सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए है।

 

विद्यालयों एवं ग्रामसभाओं में चलाए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान:-

उन्होंने सभी विद्यालयों, कॉलेजों, ग्राम सभाओं में सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित कर लघु फिल्म के माध्यम से यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता को दिए है। प्रशासन की इस पहल से जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सतर्कता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।

 

 

जिससे जन सामान्य ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन नहीं करे एवं दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें।
बैठक में पीडब्ल्यूडी, रीडकोर व एनएचएआई द्वारा मानसून के दौरान किए जा रहे पौधारोपण के संबंध में जानकारी ली। जिस पर परियोजना निदेशक एक्सप्रेस हाईवे द्वारा अवगत कराया गया कि मानसून के दौरान एक्सप्रेस वे पर 35 हजार 485 पौधे लगाए जाएंगे।

 

कलक्टर ने नेशनल हाईवे अधिकारियों को सवाई माधोपुर शहर से पालीघाट के मध्य एनएच 52 पर ग्रामीण क्षेत्रों में नीम, पीपल सहित अन्य छायादार वृक्ष लगवाकर उन पर नंबरिंग करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रोजेक्टर डायरेक्टर रिडकोर राहुल पाटिल, मैनेजर इन्द्रपाल सिंह सहित परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, यातायात पुलिस विभाग, नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग, एनएचएआई के अधिकारीगण मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !