Sunday , 7 June 2026
Breaking News

उत्तराखंड में भारी बारिश, पुलिस ने की केदारनाथ यात्रा स्थगित करने की अपील

उत्तराखंड: उत्तराखंड (Uttrakhand) में गत बुधवार देर रात को हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण केदारघाटी (Kedarghati) में काफी नुकसान हुआ है। सोनप्रयाग से आगे सड़क का पैदल जाने वाला रास्ता बह गया है। केदारनाथ (Kedarnath) में भारी बारिश के चलते भीमबली में एमआरपी के पास 20 से 25 मीटर पैदल रास्ता बह गया है। बारिश के कारण रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर आ गए हैं, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है।

मौके पर रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी गई हैं। इसके साथ ही लगभग 200 यात्रियों को भीमबली के गेस्ट हाउस में रोका गया है। रुद्रप्रयाग में भी देर रात हुई भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। पुलिस प्रशासन की सूचना के अनुसार सोनप्रयाग मुख्य बाजार से तकरीबन एक किलोमीटर आगे सड़क का काफी हिस्सा नदी के कटाव और पहाड़ी दरकने से बह गया है।

Heavy rain in Uttarakhand, police appeals to postpone Kedarnath Yatra

इसी तरह से गौरीकुंड के आस-पास जंगल चट्टी और भीमबली के बीच के कई जगहों पर लिंचोली क्षेत्र में पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि रुद्रप्रयाग तक पहुंच चुके यात्री जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें। बारिश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) स्थगित करने की अपील की है। जनपद में भारी वर्षा को देखते हुए गुरुवार को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ियों में अवकाश भी रहेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

A love story that began with a wrong number, now she's married to a man 26 years younger than her.

गलत नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी, दो बार धर्म परिवर्तन, अब 26 साल छोटे युवक से रचाई शादी

बिहार: Bihar के जमुई (Jamui) जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) सामने आई …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !