Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विषाक्त खाकर आत्महत्या का मामला, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

बामनवास पट्टी कला के मालियान मोहल्ले के एक युवक पर दबाव बनाकर स्टाम्प में दुगनी, चार गुनी रकम लिखवाने के कारण डिप्रेशन में आकर युवक ने विषाक्त खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले को लेकर कस्बे के माली समाज के सैकड़ों लोगों ने आज शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के समीप शव को गाड़ी में रखकर जाम लगा दिया तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कई बार समझाइश के बाद भी सहमति नहीं बन पाई। जाम लगाने के 8 घंटे बाद प्रशासन द्वारा आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया तब जाकर मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सका। धरना स्थल पर पहुंचे उपखंड अधिकारी को मृतक के भाई की ओर से सौंपे मांग पत्र में बताया कि 16 मार्च को पट्टी कलां निवासी धर्म सिंह मीणा उर्फ सेठी तथा उसके पिता रामस्वरूप मीणा ने उसके भाई मृतक ख्यालीराम पुत्र अमरपाल माली निवासी पट्टी कला पर जबरन दबाव बनाकर स्टांप खरीद वाया तथा स्टांप में मनमाने तरीके से दोगुनी चार गुनी रकम लिखवा ली गई। इस वारदात को मृतक ख्यालीराम बर्दाश्त नहीं कर सका तथा उसी दिन शाम को उसने विषाक्त खा लिया। शाम को उन्हें सूचना मिली कि ख्यालीराम के केवीएस गोदाम के पास पड़ा है। परिजन उसे उठाकर बामनवास चिकित्सालय में लेकर आए किंतु चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जयपुर ले जाकर सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसने बुधवार की रात को दम तोड़ दिया।

Suicide case by eating poison, demand to register a case of murder in bamanwas

जानकारी के अनुसार शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजन आज शुक्रवार को सुबह बामनवास पहुंचे तथा लाश को गाड़ी में ही रख कर सुबह 7 बजे सरकारी अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी बृजेश कुमार मय जाब्ते के लोगों के बीच पहुंचे। सवा 9 बजे नायब तहसीलदार घनश्याम मीणा तथा इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक तेज कुमार पाठक भी मौके पर पहुंच गए तथा धरने पर बैठे लोगों को समझाइश की कोशिश की किंतु परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारी को ही मौके पर बुलाने की बात कही। करीब सवा 11 बजे उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण मीणा, पुलिस उपाधीक्षक तेज कुमार पाठक, थाना अधिकारी बृजेश कुमार ने धरना स्थल पर बैठे लोगों से बात की तथा उनको धरना समाप्त करने एवं अपनी मांगों का मांग पत्र देने की बात कही।                                                उपखंड अधिकारी के मौके पर पहुंचने पर धरने पर बैठे परिजनों एवं समाज के लोगों ने उन्हें छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जिसमें आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने तथा 24 घंटे में गिरफ्तार किए जाने, मृतक के परिजनों में से किसी को सरकारी नौकरी, पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, पीड़ित को इंदिरा आवास का लाभ दिलाए जाने, श्रमिक डायरी के अनुसार जो भी आर्थिक सहायता हो दिलाए जाने तथा बामनवास चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा कर्मियों का ठहराव आदि को लेकर मांग की गई। इस दौरान माली समाज के लोगों के प्रतिष्ठान लगभग 10 घंटे बंद रहे। साथ ही कई समाजों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिवार के साथ खड़े रहे संवेदना व्यक्त की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !