Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोविड-19 प्रोटोकाॅल की पालना के साथ मनाएं त्यौहार

आगामी होली और शब-ए-बारात त्यौहारों को देखते हुए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज शुक्रवार को सभी एसडीएम, पुलिस उप अधीक्षक, तहसीलदार की बैठक ली। बैठक में एसपी सुधीर चौधरी, एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, गंगापुर सिटी एडीएम नवरतन कोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानौदिया, गंगापुर सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा भी उपस्थित रहे।                          कलेक्टर ने निर्देश दिये कि साम्प्रदायिक, जातिगत और क्षेत्रीय सौहार्द को दृष्टिगत रखते हुए असामाजिक तत्वों पर निगाह रखें तथा अपराधियों को पाबंद करें। दोनों त्यौहार कोविड-19 प्रोटोकाॅल के साथ मनाने के लिये लोगों को समझाएं। कोरोना प्रोटोकाॅल की पूर्ण पालना करवाएं। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिये शनिवार और रविवार को समझाइश की जाएगी। इसके बाद सख्ती कर कोरोना प्रोटोकाॅल उल्लंघन पर चालान काटे जाएंगे

Celebrate the festival with the cradle of Covid-19 Protocol

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी निरंतर समन्वय रखें तथा छोटी-बडी सभी सूचनाओं को आपस में साझा करने के साथ ही उच्च अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। बाहरी राज्यों में कामधंधा कर रहे काफी लोगों के होली के अवसर पर जिले में आने की सम्भावना है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बीट कांस्टेबल, पटवारी के सहयोग से इनकी सूची बनाएं, इनके परिजनों और सरपंच को समझाएं कि उनके आते ही आरटीपीसीआर टेस्ट करवाएं। होटल संचालकों, व्यापारियों, धर्मगुरूओं की बैठक लेकर उन्हें समझायें कि कोरोना के केस बढ़ रहे है। आप आमजन को इस सम्ंबध में जागरूक करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !