Sunday , 7 June 2026
Breaking News

एक अप्रैल से जिले में 5 केन्द्रों पर होगी एमएसपी पर गेहूं की खरीद

जिले में 5 खरीद केन्द्रों पर 1 अप्रैल से 30 जून तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीद होगी। इस अभियान में किसानों को कोई दिक्कत न आये, यह सुनिश्चित करने के लिये आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी एसडीएम, एफसीआई, राजफैड, कृषि उपज मण्डी समितियों के अधिकारियों, की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारियाॅं सौंपी।                              कलेक्टर ने बताया कि गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, खंडार और बहरावंडा में एफसीआई तथा भाडौती में राजफैड खरीद करेगा। बहरावंडा की तुलाई छाण में तथा सवाई माधोपुर की चकचैनपुरा में होगी। कलेक्टर ने बताया कि 1975 रूपये प्रति क्विंटल पर गेहूं की खरीद होगी। कलेक्टर ने बताया कि किसान रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन का टोकन बुक न करें। प्रति टोकन अधिकतम 120 क्विंटल गेहूूं खरीद होगी। एक किसान एक दिन के लिये अधिकतम 2 टोकन ले सकता है अर्थात 1 दिन में अधिकतम 240 क्विंटल गेहूं बेच सकता है।

Wheat will be procured on MSP at 5 centers in the district from April 1 in Sawai madhopur

कलेक्टर ने बताया कि किसान को टोकन लेने से पूर्व अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिये बैंक पास बुक खाता संख्या, जमाबंदी और गिरदावारी आवश्यक है। उसके रकबे और उपज के आधार पर निश्चित होगा कि उसे कितने वजन का टोकन मिलेगा।किसान को ई-मित्र या अपने मोबाइल से पोर्टल एफसीआई डिपो ऑनलाईन पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के समय पिन कोड, मोबाईल नम्बर, पैन नम्बर भी दर्ज करना होगा।                                                                                                                    कलेक्टर ने निर्देश दिये कि प्रत्येक तुलाई केन्द्र पर समय रहते आकलन कर लें कि बारादाना और काॅंटे पर्याप्त है या नहीं। आवश्यकता होने पर अतिरिक्त की व्यवस्था कर लें। किसानों के लिये पेयजल, छाया की पर्याप्त व्यवस्था रखें। खरीद के दिनों के लिये तुलाई केन्द्र के आसपास के क्षेत्र के लिये समुचित यातायात प्लान बनायें। केन्द्र पर भीड़ न हो तथा किसानों को कोई गफलत न हो, इसके लिये किसानों को अभी से पूर्ण सूचनायें उपलब्ध करवायें। बैठक में सवाई माधोपुर एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, गंगापुर सिटी एडीएम नवरतन कोली भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !