गत दिवस आरपीएससी द्वारा जारी किए गये आरएएस के परिणाम में सुनील कुमार गर्ग ने चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार आरपीएससी के परिणाम में सुनील कुमार गर्ग ने 327वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले 2016 में भी उनका चयन हुआ था। उन्होने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद और पत्नी के सहयोग को दिया।

सुनील कुमार वर्तमान में सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सवाई माधोपुर में कार्यरत हैं। गर्ग इससे पहले सेंट्रल जीएसटी एवं सीमा शुल्क में निरीक्षक पद पर कार्य कर चुके है। इससे पूर्व 2008 की पटवारी भर्ती में भी उनका चयन हुआ था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया