जिले में यूरिया उर्वरक की आपूर्ति

जिले में रबी सीजन में यूरिया की मांग को देखते हुए 18 दिसम्बर को 57 हजार आईपीएल कंपनी के यूरिया खाद के कट्टे पहुंचेंगे। उप निदेशक कृषि रामराज मीना ने बताया कि इस संबंध में जिले के सभी क्रय विक्रय सहकारी समिति, ग्राम सेवा सहकारी समिति और सभी खुदरा विक्रेता, आईपीएल कंपनी के प्रतिनिधि को अपनी-अपनी मांग भिजवा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आवश्यकतानुसार यूरिया उर्वरक खरीदने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया