Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मलारना डूंगर में बंदूक की नोंक पर युवक का अपहरण

मलारना डूंगर बस स्टैंड से दिनदहाड़े बंदूक व चाकू की नोंक पर एक युवक के अपहरण करने का मामला सामने आया है। घटना गत गुरुवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही। लेकिन परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को बदमाशों का पीछा कर अपहरण युवक को गंगापुर सिटी एवं उदेई के बीच से ढूंढ लिया। हालांकि बदमाश मौका पाकर पुलिस से बच निकले। इस मामले को लेकर युवक के पिता ने मलारना डूंगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि गत 15 दिसंबर गुरुवार को सुबह 11 बजे उसका पुत्र कमलेश और उसका साथी रोहित पुत्र जगदीश मीना निवासी भूखा मलारना डूंगर कस्बे के बस स्टैंड स्थित नाई की शॉप पर बाल कटवाने के लिए थे। लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 4-5 अन्य बदमाशों ने उसके पुत्र और उसके साथी को चारों ओर से घेर लिया।

 

Kidnapped a young man at gunpoint in broad daylight in malarna dungar

 

सभी बदमाशों के पास बंदूक और चाकू थे। इसी बीच बदमाश उसके पुत्र को बंदूक व चाकू की नोक पर जबरन किडनैप कर ले गए और वहीं बदमाश उसके साथी रोहित का मोबाइल छीनकर ले भागे। घटना के बाद मलारना डूंगर पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर बदमाशों का पीछा किया। जिसके बाद बदमाश अपहरण युवक को गंगापुर सिटी और उदेई गांव के बीच छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने युवक को फिलहाल परिजनों के सौंप दिया। देर रात पुलिस ने युवक के पिता हरकेश मीना की रिपोर्ट पर तीन नामजद व चार पांच अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अपहरण सहित एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !