स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का अभियान चलाकर प्लास्टिक को एकत्रित कर जलाया गया।

कार्यक्रम अधिकारी कमल बाई मीना ने बताया कि इस अवसर पर प्राचार्य मनीषा शर्मा ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति छात्राओं को सचेत करते हुए बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर संकट है। समस्त देश की प्रतिबद्धता के बाद भी इसे रोकने में आशातीत परिणाम नजर नहीं आ रहे हैं। हमें प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करना चाहिए। कार्यक्रम में डाॅ. आरती रानी सिंह, भारती कुमार मीना, नन्दराम मीना, डाॅ. महक चौहान, आशुतोष नामा, घनश्याम शर्मा आदि ने सहयोग किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया