Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छता रन का किया आयोजन

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आज शनिवार को स्वच्छता रन का आयोजन जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किया गया। जिसमें अभियान की सफलता हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। पंचायत समिति सवाई माधोपुर के स्वछ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक समन्वयक दयानंद ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को सबसे बड़े व्यवहार परिवर्तन कार्यक्रम के रूप में मान्यता दी गई है।

 

Swachhta run organized on the occasion of World Toilet Day in sawai madhopur

 

 

जिसमें आर्थिक पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सामाजिक लाभ के मामले में महत्वपूर्ण सुधार हुए है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान में बढ़ोतरी हुई है। भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार विश्व शौचलय दिवस पर स्थानीय स्वंय सहायता समूह, आशा कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत पर स्वच्छता रैली का आयोजन स्वच्छता के नारे बोलकर किया गया। ग्राम पंचायत पर श्रमदान किया गया ताकि स्वच्छता रन का उद्देश्य लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता पैदा हो।

 

 

 

स्वच्छता रन में शौचलय के उपयोग का महत्व लोगों को समझाया गया एवं स्वच्छता रन के प्रारंभ में स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने वाले बैनर व पोस्टर लगाए गए। स्वच्छता की शपथ लोगों व स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षार्थियों को दिलायी गई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !