स्वामी विवेकानंद की जयंती भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन सवाई माधोपुर ने जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित कर उत्साह से मनाई। भारत विकास परिषद के सचिव रामप्रताप सिंह ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत विवेकानंद जी के चित्रपट पर दीप प्रज्जवलन कर की गई। वहीं मनीष गोयल ने स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान दीपिका सिंह चौहान ने बच्चों को महापुरुष विवेकानंद जी के बारे में विस्तृत से जानकारी दी और युग पुरुष के जयकारे लगवाएं। इस अवसर पर मनीष गोयल, दीपिका सिंह, सीताराम, कैलाश रत्नाकर, रामप्रताप सिंह चौहान और बाल संस्कार केंद्र के बच्चे और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया