Thursday , 22 October 2026
Breaking News

नौकरी देने वाले बने, मांगने वाले नहीं : वासुदेव देवनानी

विवेकानन्द ग्लोबल विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षान्त समारोह हुआ संपन्न 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे नौकरी देने वाले बने, नौकरी मांगने वाले नहीं बने। उन्होंने कहा कि सभी मिल जुलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करें। स्वयं का विश्लेषण करे और राष्ट्र के विकास में भागीदार बने। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी गत शुक्रवार को जगतपुरा स्थित विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। देवनानी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को उपाधियां और मेडल प्रदान किये। देवनानी ने दीप प्रज्ज्‍ज्‍वलित कर दीक्षान्त समारोह का शुभारम्भ किया। देवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वरोजगार शुरू करने की सोच बनानी होगी। उन्होंने युवाओं का आहवान किया कि वे देश की अर्थव्यवस्था में भागीदार बने।

 

Become a job giver, not a job seeker - Vasudev Devnani

 

आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है और इस दिन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है। युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद की जीवनी को पढ़ना चाहिए, ताकि उससे नित्य ऊर्जा का संचार हो सके। देवनानी ने कहा की सदाचार बने। संवेदनशील बने। श्रेष्ठ भारतीय बने और भारतीय संस्कृति के वाहक बने। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को पाठ्यक्रमों को अद्धतन करना चाहिए, ताकि युवाओं को नई दिशा मिल सके। उन्होंने पाठयक्रमों को युग और देश अनुकूल बनाये जाने की आवश्यकता प्रतिपादित की। पाठयक्रमों में विकसित भारत की परिकल्पना और भारतीय संस्कृति के समावेश की भी देवनानी ने आवश्यकता जताई। शिक्षा संस्थानों में प्रबंधन, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों में आपसी समन्वय होना आवश्यक है। प्रबंधन सुविधा उपलब्ध कराये,  अध्यापक ज्ञान से अपडेट रहे और विद्यार्थियों में सीखने की ललक होगी तो समाज और राष्ट्रा के विकास को नई गति मिलेगी। समारोह को डॉ. के. राम, डॉ. ललित के पंवार, डॉ. के. जी. बगारियां और डॉ. विजय वीर सिंह ने संबोधित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !