Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सहायक आचार्य के 200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, ऐसे करें आवेदन  

अभ्यर्थी 22 जनवरी से 21 फरवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गत शुक्रवार को संस्कृत शिक्षा विभाग में 15 विभिन्न विषयों हेतु सहायक आचार्य के कुल 200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जनवरी से 21 फरवरी 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

 

Advertisement issued for recruitment to 200 posts of Assistant Professor in rajasthan

 

ऐसे करें आवेदन  

अभ्यर्थियों को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल  https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल के सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। प्रथम बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकण्डरी, समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आईडी में से किसी एक आईडी प्रूफ के विवरणों का इन्द्राज एवं डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में वन टाइम रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, वे अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से वन टाइम रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें। अभ्यर्थी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सैकण्डरी, समकक्ष परीक्षा का विवरण एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आईडी विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा। अतः वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने से पूर्व जनाधार, आधार कार्ड, एसएसओ प्रोफाइल में अंकित विवरण का शैक्षणिक दस्तावेजों में अंकित प्रविष्टियों से सावधानी पूर्वक मिलान सुनिश्चित कर लेवें। इनमें कोई अंतर होने पर आवश्यक संशोधन कराने के बाद के बाद ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन व आवेदन फार्म भरने की कार्यवाही करें। एकबारीय परीक्षा शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, प्रमाण-पत्रों से संबंधित एवं अन्य सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सामान्य दिशा निर्देश तथा संबंधित सेवा नियमों का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेवें। किसी भी प्रकार के मार्गनिर्देशन, सूचना तथा स्पष्टीकरण के लिए आयोग के स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 0145-2635212, 2635200 पर संपर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !