राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षण सखी वन स्टॉप सेन्टर पर स्टॉप की स्थिति, पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, पीड़ित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही के संबंध में, मनोसामाजिक परामर्श , कुशल परामर्शदाता, पीडिता को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, पीड़िताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता और भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

मौके पर उपस्थित सखी वन स्टॉप की प्रबन्धक कृतिका शुक्ला को कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए सेन्टर की साफ-सफाई, सेनेटाईज करवाने, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर सखी वन स्टॉप की केन्द्र प्रबन्धक कृतिका शुक्ला मय स्टॉप उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया