Sunday , 8 March 2026
Breaking News

तप अभिनन्दन व ज्ञानशाला शिविर का हुआ आयोजन

आदर्श नगर स्थित अणुव्रत भवन में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी के सानिध्य में अणुव्रत समिति क्षेत्र सवाई माधोपुर द्वारा संस्कार निर्माण हेतु संचालित ज्ञानशाला के नन्हें-मुन्नों का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्यामण्डल की बहिनों के मंगलाचरण से हुई।

 

Tap Abhinandan and Gyanshala camp organized in sawai madhopur

 

साध्वीश्री पुण्यप्रभाजी ने नन्हें मुन्नों को प्रेरणा देते हुए बताया कि बचपन में ग्रहण किये गए सद्संस्कार भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सक्षम है। आप बड़े होकर अथाह धन कमा सकते हो जिसको यही छोड़कर जाना है परंतु संस्कार के रूप में जो भी सीखोगे वह भविष्य तो सुधारेगा ही अनन्त तक साथ जाएगा। भलाई कभी भी अकारथ नहीं जाती है इसलिए भलाई का अनुगमन करें व जीवन का निर्माण करें। इस अवसर पर नौ दिन की तपस्या करने वाली बहिन ज्योति संदीप जैन व इकतीस दिन के एकासन का मासखमण करने वाले सुश्रावक बाबूलाल जैन सूरवाल का जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा व तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा प्रतीक चिन्ह व साहित्य भेंट कर अभिनंदन किया गया।

 

 

इस अवसर पर साध्वीश्री निर्मलप्रभाजी व साध्वीश्री डॉ.जिनयशाजी ने तप अभिनन्दन व प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। प्रज्ञावान श्रावक सौरभ जैन, धनलक्ष्मी जैन, पांथूलाल जैन, रतन लाल जैन आलनपुर, आशुतोष जैन आदि ने तप के संदर्भ में अपनी अपनी अनुमोदना प्रस्तुत की। महिला मण्डल ने गीतिका व ज्ञानशाला के नन्हें मुन्नों ने लघु नाटिका की प्रेरणादायी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का गरिमामय संयोजन पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश जैन ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !