कोटा: राजस्थान के कोटा जिले के दादाबाड़ी इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान में एक शिक्षक के साथ मा*रपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, लेकिन विकल्प टाइम्स वाइरल वीडियो कि पुष्टि नहीं करता है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मा*रपीट करते नजर आ रहे है। इस वीडियो में युवती भी स्टाफ पर अभ*द्रता और छे*ड़छाड़ का आरोप लगाती नजर आ रही है। मामले के अनुसार छात्रा CICA कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने स्टाफ पर आरोप लगाया कि उसके साथ कोचिंग का स्टाफ गौरव मंगल अभ*द्र व्यवहार करता था और गलत नजर रखता था। उसने अपने परिजनों से भी शिकायत की थी।
जिसके बाद परिजन और कुछ परिचित चार पांच दिन पहले कोचिंग पहुंचे और युवक के साथ मा*रपीट कर दी। इस मामले में कोचिंग डायरेक्टर शुभा त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें मामले में कोई जानकारी नहीं है। युवती ने भी कभी आकर कोई शिकायत नहीं की है। तीन चार दिन पहले कुछ लोग आए और स्टाफ के साथ मा*रपीट करने लगे। हमसे किसी ने भी कोई शिकायत नहीं की है। उसके बाद न तो लड़की या उसके घरवाले या स्टाफ कोई भी वापस नहीं आया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
