Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल की बेल पर ये बोले विपक्षी दल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर विपक्षी इंडिया गठबंधन के दलों ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि केजरीवाल को जमानत मिलना मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर एक झन्नाटेदार तमाचा है। आप अपने विरोधियों को जेल भेज देते हैं, चाहे वो सीएम हों, पूर्व मुख्यमंत्री हों या जिस पद पर हों और जिन पर आप खुद भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, वो जब आपकी पार्टी में शामिल होते हैं जो साफ हो जाते हैं। ये लॉंड्री बीजेपी चला रही है।
Opposition parties said this on Arvind Kejriwal bail
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया है और हम लगातार कह रहे थे कि आपने बिना सबूत के किसी को जेल में डाल रखा है और अगर आपके पास सबूत है तो आप उसे अदालत के सामने रखते क्यों नहीं। यही मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के मामले में हुआ।
सीपीआई के नेता डी राजा इसका स्वागत करते हुए कहा कि वो दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री हैं। अभी हमें इंतजार करना होगा कि कानूनी और न्यायिक प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ती है क्योंकि इसमें कुछ शर्तें हैं। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्लाह ने अरविंद केजरीवाल को इस फैसले पर बधाई दी और कहा कि कोर्ट ही इसका एक रास्ता है।

क्या बोली बीजेपी:

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के जमानत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने प्रेस वार्ता में कहा है कि सशर्त बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अन्य अभियुक्तों के जमानत आदेश की शर्तें अरविंद केजरीवाल पर भी लागू होंगी। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कट्टर बेईमान, पापी आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से आइना दिखाया है। ये जो आदेश पारित हुआ है, उसमें भ्रष्टाचारी और कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है।

गौरव भाटिया ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा, जेल वाला सीएम अब बेल वाला सीएम हो गया है। इस आदेश के आने के बाद अरविंद केजरीवाल को चाहिए कि वो अपने पद से इस्तीफा दे दें।

बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जमानत मिली है, रिहाई नहीं मिली है। सशर्त जमानत मिली है, वह दोषी हैं। अगर वह दोषी नहीं होते तो मुक्त हो जाते। उन्होने कहा कि यह नौटंकीबाज लोग हैं। जब जेल जाएंगे तो शोर मचाएंगे और जब बाहर आएंगे तो ढोल बजाएंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह एक प्रक्रिया है। उन्हें जमानत मिली है उन्हें बरी नहीं किया गया। जो भी उन्होंने गलत काम किया है उसके खिलाफ मामला कोर्ट में जारी रहेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !